शोहरतगढ़
सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे में बीते कई दिनों से फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों का विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे में बीते कई दिनों से फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों का विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आईडी की सच्चाई पता चलने पर हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बे में जय राम जी श्रीराम’ नाम की एक फर्जी फेसबुक आईडी से स्थानीय लोगों पर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे थे। गुरुवार को जब लोगों को जानकारी हुई कि वार्ड नंबर 12 (हनुमंत नगर) निवासी आशू और शिवेंद्र मिलकर इस फर्जी आईडी का संचालन कर रहे हैं, तो विवाद खड़ा हो गया। इसी बात को लेकर दोनों का वार्ड नंबर 14 (मां भारती नगर) निवासी महेश कसौधन से आमना-सामना हुआ। आरोप है कि आशू और शिवेंद्र ने महेश के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया।
थाने पहुंचे आक्रोशित लोग, पूर्व में भी हो चुकी थी शिकायत
घटना से आक्रोशित स्थानीय नागरिक शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। उधर, वार्ड नंबर 10 निवासी शुभम शर्मा ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि इसी फर्जी आईडी से उन्हें स्मैक विक्रेता बताकर दुष्प्रचार किया गया है, जिससे उनके परिवार की सामाजिक और मानसिक क्षति हुई है। शुभम ने इस संबंध में पूर्व में आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।
साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी पुलिस
प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता महेश कसौधन की तहरीर के आधार पर आरोपी आशू और शिवेंद्र के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से फर्जी फेसबुक आईडी के आईपी एड्रेस और संचालन की गहनता से पड़ताल कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के नए निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/Kf71t17A4v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












