बर्डपुर
सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बर्डपुर क्षेत्र में शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम द्वारा खाद एवं उर्वरक की दुकानों पर अचानक की गई छापेमारी से विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बर्डपुर क्षेत्र में शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम द्वारा खाद एवं उर्वरक की दुकानों पर अचानक की गई छापेमारी से विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, सहायक आयुक्त और एडीओ सहकारिता की संयुक्त टीम ने विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों की गहनता से जांच की और दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए।
विभिन्न दुकानों पर स्टॉक और पीओएस मशीन की जांच
उप कृषि निदेशक राजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची अधिकारियों की टीम ने बर्डपुर क्षेत्र के विजय खाद भंडार (नोनहवा), राम विलास मौर्या खाद भंडार (बर्डपुर नं.-07), कैफ ट्रेडिंग कंपनी (मोहाना), अहमद खाद भंडार (मोहाना), सफीक खाद भंडार (मोहाना) तथा मतीउल्लाह खाद भंडार (यूसुफपुर) का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, बिक्री पंजी, पीओएस मशीन और गोदाम में उपलब्ध उर्वरक की मात्रा का मिलान किया।
किसानों से फोन पर की गई पड़ताल, एक दुकान से लिए गए सैंपल
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वितरण रजिस्टर में दर्ज किसानों के विवरण की जांच की और मौके से ही कई किसानों से फोन पर बात कर खाद की उपलब्धता और मूल्य की सत्यता परखी। यूसुफपुर स्थित मतीउल्लाह खाद भंडार पर संदिग्धता प्रतीत होने पर रासायनिक खादों के नमूने (सैंपल) एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए।
सरकारी मूल्य पर खाद बेचने की सख्त चेतावनी
उप कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि सभी विक्रेता किसानों को निर्धारित दर सरकारी मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि किसान रजिस्ट्री, खतौनी और पहचान पत्र (आधार) के सत्यापन के बाद पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाकर ही पारदर्शिता के साथ खाद का वितरण किया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ओवररेटिंग या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जो कुर्सी कल जानी है, वह आज चली जाए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/dDthZlNdpG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












