महराजगंज: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस ने भेजा जेल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के भाई ने थाना बृजमनगंज में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी साजिद अंसारी ने उसकी बहन को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया और शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर बढ़ीं धाराएं

तहरीर के आधार पर बृजमनगंज पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य गंभीर धाराएं भी बढ़ाई गईं।

पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा

साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साजिद अंसारी (निवासी थाना क्षेत्र बृजमनगंज) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा और कांस्टेबल अभयनारायण राय शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.