जौनपुर
जौनपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के अति-व्यस्त कोतवाली चौराहे पर शुक्रवार को सवारी बैठाने की होड़ में ई-रिक्शा चालकों के बीच हिंसक झड़प हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के अति-व्यस्त कोतवाली चौराहे पर शुक्रवार को सवारी बैठाने की होड़ में ई-रिक्शा चालकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के समीप चालकों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कोतवाली चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बहाल हुआ आवागमन
घटना के दौरान चौराहे पर पहले से मौजूद यातायात के दबाव के बीच जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही चौराहे पर तैनात पिकेट और यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला। पुलिस ने बीच-बचाव कर तीनों चालकों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित में लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर चौराहे पर बाधित हुए यातायात को पुनः सुचारु रूप से शुरू कराया।
ई-रिक्शा स्टैंड निर्धारण और सख्त निगरानी की मांग
घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोतवाली चौराहे पर अव्यवस्थित तरीके से ई-रिक्शा खड़े करने और मनमाने ढंग से सवारी बैठाने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। नागरिकों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चौराहे के आसपास ई-रिक्शा के लिए एक निश्चित स्टैंड निर्धारित किया जाए और नियम तोड़ने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को रोज-रोज के जाम से राहत मिल सके।
बस्ती जनपद के रिठिया-ससारपुर मार्ग के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। pic.twitter.com/rMtanga3pI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













