कोल्हुई (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे के सोनारी गली में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय कारपेंटर दिनेश प्रजापति ने गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे के सोनारी गली में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय कारपेंटर दिनेश प्रजापति ने गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह कमरे में उनका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश को अत्यधिक शराब पीने की आदत थी। गुरुवार देर रात वह नशे की हालत में घर लौटा, जहां शराब पीने और बच्चों के भविष्य को लेकर पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद दिनेश अपने कमरे में चला गया, जबकि पत्नी तीनों बच्चों को लेकर छत पर सोने चली गई।
सुबह दरवाजा तोड़ने पर खुली घटना
शुक्रवार सुबह जब बच्चे पिता को जगाने कमरे के पास पहुंचे और काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिनेश का शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
तीन मासूमों के सिर से उठा साया
मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन नाबालिग बच्चे (एक बेटी और दो बेटे) छोड़ गया है। कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चों के पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया कि आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बस्ती जनपद के रिठिया-ससारपुर मार्ग के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। pic.twitter.com/rMtanga3pI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













