महराजगंज: जिलाबदर का उल्लंघन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, सोनौली पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम लक्ष्मीनगर (टोला टिसुरी), थाना सोनौली निवासी शिवम पाण्डेय (उम्र 27 वर्ष) पुत्र जनार्दन पाण्डेय को न्यायालय के आदेशानुसार 10 जुलाई 2026 को छह माह के लिए महराजगंज जिले से जिलाबदर किया गया था और उसे जनपद की सीमा से बाहर रहने के सख्त निर्देश दिए गए थे।

गश्त के दौरान घर पर ही पकड़ा गया आरोपी

गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि जिलाबदर आरोपी शिवम पाण्डेय कानून व न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर अपने घर पर ही मौजूद है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना सोनौली में मुकदमा अपराध संख्या 73/2026, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेशी हेतु भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचन्द्र राय, कांस्टेबल शिवाकान्त सिंह तथा कांस्टेबल भानू प्रसाद शामिल रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.