निचलौल
महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और आम वादकारियों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था के दावे दांव पर हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और आम वादकारियों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था के दावे दांव पर हैं। तहसील के पूर्वी गेट के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप वर्तमान में चालू हालत में तो है, लेकिन उसके आसपास जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण भारी जलभराव, गंदगी और कीचड़ फैल गया है। दूषित पानी और कीचड़ के बीच से गुजरकर लोग पानी पीने को मजबूर हैं।
दुर्गंध और हादसे का बना डर
हैंडपंप के पास जमा गंदे पानी से तेज दुर्गंध उठ रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों और मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, कीचड़ के कारण पानी भरने आने वाले लोगों के पैर फिसलने और चोटिल होने की आशंका बनी रहती है।
अधिवक्ताओं का फूटा दर्द
अधिवक्ता सरयू पांडेय ने बताया कि हैंडपंप से पानी तो सही आ रहा है, लेकिन वहां तक पहुंचना जोखिम भरा है। जलभराव के कारण कई अधिवक्ता अब अपने घरों से ही पानी की बोतलें लेकर तहसील आने को मजबूर हैं।
बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज राय ने कहा कि इस समस्या से कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने हैंडपंप के पास पक्की नाली निर्माण व नियमित सफाई की मांग की।
प्रशासन का रुख
मामले में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि तहसील परिसर के बीच में शुद्ध पेयजल हेतु आरओ प्लांट लगा हुआ है। पूर्वी गेट के पास हैंडपंप के पास फैली गंदगी और जलभराव का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही वहां सफाई कराकर जलनिकासी का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा।
बस्ती जनपद के रिठिया-ससारपुर मार्ग के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। pic.twitter.com/rMtanga3pI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













