महराजगंज: अमृत सरोवर में 3 मासूमों की मौत का मामला, जांच टीम के सामने फूटा ग्रामीणों का गुस्सा’ JE को सुनाई खरी-खोटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवां बाजार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर स्थित अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत के मामले में शुक्रवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवां बाजार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर स्थित अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत के मामले में शुक्रवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची। जांच टीम को देखते ही मृतक बच्चों के परिजनों और स्थानीय निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा।

अवर अभियंता से तीखी नोकझोंक, भारी हंगामा

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों और जल निगम/नगर पालिका के अवर अभियंता (JE) को आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। सुरक्षा इंतजामों और सरोवर निर्माण में बरती गई कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे काफी देर तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा।

लापरवाही और अनियमितता के गंभीर आरोप

सुरक्षा मानकों की अनदेखी: ग्रामीणों का आरोप है कि अमृत सरोवर के चारों ओर न तो बाउंड्री या सुरक्षा जाल लगाया गया और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। इसी प्रशासनिक लापरवाही के कारण तीन मासूमों की जान चली गई।

कागजी आगणन का आरोप: सामाजिक कार्यकर्ता रोशन मद्धेशिया ने निर्माण कार्य में भारी वित्तीय एवं तकनीकी अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि अवर अभियंता द्वारा केवल कागजी आगणन के आधार पर काम कराया गया, जबकि धरातल पर मानक दरकिनार कर दिए गए।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

तीन बच्चों की मौत के बाद से ही पूरे क्षेत्र में मातम और आक्रोश का माहौल है। परिजनों व ग्रामीणों ने जांच टीम के सामने निष्पक्ष जांच कराने और हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी व विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.