महराजगंज:सीएमओ का सीएचसी परतावल पर औचक निरीक्षण, निर्माणाधीन फायर टंकी की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी, ठेकेदार को दिए सख्त निर्देश

परतावल

महराजगंज जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का अचानक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में बनाई जा रही फायर टंकी के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण स्थल पर जलभराव और फैली अव्यवस्था को देखकर सीएमओ ने गहरी नाराजगी जताई।

जांच के दौरान सामने आया कि फायर टंकी के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है, जिससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और परिजनों को कीचड़ व पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इस स्थिति के कारण बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गंभीर अवस्था में पहुंचे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने और मरीजों की आवाजाही के लिए तुरंत सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता तैयार करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि बारिश के कारण रास्ते में फिसलन काफी बढ़ गई है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

इसके बाद उन्होंने उपस्थिति पंजिका  को खंगाला और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार से ओपीडी सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, मरीजों को समय पर इलाज मुहैया कराने और उनके साथ संवेदनशीलता व शालीनता से व्यवहार करने की हिदायत दी।

एंबुलेंस सेवा और स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी

सीएमओ ने एंबुलेंस चालकों और पैरामेडिकल स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि आपातकालीन सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के मरीजों तक पहुंचकर उन्हें त्वरित सेवा प्रदान करें। अंत में चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें; काम में किसी भी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, एम.पी. सिंह, संजीव सिंह समेत अस्पताल के कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.