बलिया
बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हल्दी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हल्दी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता व थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता और कांस्टेबल विकेश यादव क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं वांछितों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
बेलहरी मोड़ से हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने मु0अ0सं0- 132/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त रमेश सिंह (46 वर्ष) पुत्र बृजबिहारी सिंह, निवासी बेलहरी (थाना हल्दी, जनपद बलिया) को बेलहरी मोड़ के पास से दोपहर करीब 01:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
थाना हल्दी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कागजी व आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













