महराजगंज
महराजगंज जनपद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के पावन जन्मस्थल की पवित्र मिट्टी युक्त कलश यात्रा के सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुँचने पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के पावन जन्मस्थल की पवित्र मिट्टी युक्त कलश यात्रा के सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुँचने पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत किया गया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और “संत रविदास महाराज की जय” व “गुरु गोरक्षनाथ की जय” के जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत हुआ और उनके बताए समरसता व मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
कलश यात्रा का पहला स्वागत चेहरी स्थित कुकुरगाढ़े दुर्गा मंदिर पर किया गया, जहाँ सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने श्रद्धापूर्वक कलश को अपने सिर पर धारण कर मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
नगर क्षेत्र व दरहटा: इसके बाद यात्रा नगर क्षेत्र पहुंची, जहाँ नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दरहटा दुर्गा मंदिर में भी विधायक ने सिर पर कलश रखकर पूजा-अर्चना की।
चौक व सिंदुरिया: यात्रा चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पहुंची, जहाँ मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। इसके बाद सिंदुरिया दुर्गा मंदिर होते हुए यात्रा महराजगंज स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची।
खेम पिपरा में विश्राम: अंत में कलश यात्रा खेम पिपरा स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची, जहाँ भजन-कीर्तन, पूजन और महाआरती के साथ यात्रा का विश्राम हुआ।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया
संत गुरु रविदास जी ने समाज को समता, सद्भाव, प्रेम और मानव सेवा का अमूल्य संदेश दिया है। उनके जन्मस्थल की पवित्र मिट्टी युक्त यह कलश यात्रा पूरे समाज को सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है।”
ब्लॉक प्रमुख सदर ई. विवेक गुप्ता:
संत रविदास जी का जीवन श्रम की गरिमा और समानता का प्रतीक है। ऐसी आध्यात्मिक यात्राएं समाज में भाईचारे को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को संतों के आदर्शों से जोड़ती हैं।
जिला महामंत्री बबलू यादव:
यह कलश यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और समरसता का एक बड़ा अभियान है।
कार्यक्रम में प्रमुख जन-प्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस पावन अवसर पर यात्रा प्रभारी व जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष टाइगर तिवारी, प्रमोद पासवान, राजेंद्र पटेल, प्रधान कमलेश वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, चौक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मधेशिया, छोटे जायसवाल, राकेश अग्रहरी, राधेश्याम कन्नौजिया, डॉ. भिखारी कन्नौजिया, सभासद त्रिभुवन गुप्ता, सोनू पांडेय, राकेश गौड़, मुद्रिका हिंदुस्तानी, परशुराम जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल एवं अजय पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पहले सवाल मेरा हथियार था,अब सॉल्यूशन मेरी ज़िम्मेदारी pic.twitter.com/i9apbtGKA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026













