महराजगंज: ठूठीबारी पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग से एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू चौहान (24), पुत्र राजवंशी चौहान, निवासी रमगढ़वा टोला नवडिहवां, थाना ठूठीबारी, महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सामग्री बरामद की है।

नशीले इंजेक्शन: 52 एम्प्यूल बुप्रेनॉर्फिन, 51 एम्प्यूल प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड, और 49 एम्प्यूल डाइजेपाम।

प्रतिबंधित दवाएं: SPM-PRX PLUS वॉकहार्ट कैप्सूल (कुल वजन 257 ग्राम)।

अन्य सामग्री: एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त हीरो पच मोपेड (पंजीकरण संख्या UP53W6963)।

घटना के संबंध में थाना ठूठीबारी पर आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 108/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8, 22(C), 23(C) और 29 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, आरोपी गोलू चौहान का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2023 में भी थाना निचलौल में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस सफल कार्रवाई में थाना ठूठीबारी के उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, पुलिस टीम तथा 22वीं वाहिनी एसएसबी की जी कंपनी के जवानों ने मुख्य भूमिका निभाई।पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए आगे भी इसी तरह का सख्त अभियान जारी रहेगा।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.