बागपत
बागपत जनपद के कस्बे के यमुना रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में गुरुवार शाम लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के कस्बे के यमुना रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में गुरुवार शाम लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। चार दिन पहले ढला लेंटर अचानक भरभराकर गिर जाने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा मोहल्ला कुरेशियां में परवेज नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में हुआ, जहां शाम करीब 5:30 बजे काम कर रहे राघू 55, रोबिन 32 और कल्लू (40) मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने राघू और रोबिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कल्लू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर सीओ अंजू जैन और थाना प्रभारी प्रभाकर पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026













