महराजगंज: सास-बहू के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, मारपीट का वीडियो वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में सास और बहू के बीच हुई तीखी झड़प और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में सास और बहू के बीच हुई तीखी झड़प और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।आपको बताते चले की बीच सड़क पर घटित इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में यह मामला भारी चर्चा का विषय बना हुआ है।

दावा किया जा रहा है कि पारिवारिक कहासुनी के चलते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सड़क पर हो रहे इस ड्रामे को देखकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, वहीं किसी ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से शेयर किया जा रहा है।

हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की समयसीमा और विवाद की असली वजह को लेकर स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

फिलहाल, स्थानीय श्यामदेउरवा पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लेने और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.