गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित हनुमंत नगर में गुरुवार को सावन के पावन अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्री खाटूश्यामजी एवं कुन्देश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित हनुमंत नगर में गुरुवार को सावन के पावन अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्री खाटूश्यामजी एवं कुन्देश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। मुख्य पुजारी राज मिश्रा, आचार्य सुधाकर त्रिपाठी तथा वरूरेन्द्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। भक्तों ने कुन्देश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और बाबा खाटूश्याम के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजन में जोखन सिंह, दिलीप सैनी, अजय यादव, मोहित, अशोक कशौधन, विशाल, अरविंद, विष्णु सिंह, हनुमान जयसवाल, सुनील राज, विनोद तिवारी, अमर सिंह, मार्कंडेय चौबे और विवेक जयसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026












