खेलते समय चार वर्षीय मासूम को सांप ने डसा, गंभीर हालत में महराजगंज रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे चार वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डस लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे चार वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना से मासूम की हालत बिगड़ गई और पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगदही निवासी ऐनुल हक का चार वर्षीय पुत्र आसिफ शाम लगभग छह बजे अपने दोस्तों के साथ घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। मासूम की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया।

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की देखरेख में मासूम का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित आसिफ अपनी दो बहनों के बीच इकलौता भाई है। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में चिंता का माहौल व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.