महराजगंज
महराजगंज पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को निचलौल तहसील स्थित प्रसिद्ध शिवपीठ इटहिया धाम में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को निचलौल तहसील स्थित प्रसिद्ध शिवपीठ इटहिया धाम में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की किलोमीटर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
नेपाल सीमा सहित आसपास के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और अक्षत अर्पित किए। भक्तों ने देवों के देव महादेव से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की मंगल कामना की।
पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव जय शिव शंभू और बम बम भोले के गगनभेदी जयघोष से दिनभर गुंजायमान रहा। सावन के पहले सोमवार जैसी छटा पहले ही दिन देखने को मिली।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्गों तक यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, स्थानीय स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने और वृद्ध व महिला श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराने में विशेष सहयोग दिया।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026












