सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्कार भारती सिद्धार्थनगर इकाई द्वारा गुरु पर्व श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्कार भारती सिद्धार्थनगर इकाई द्वारा गुरु पर्व श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गुरुओं को माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह में गौरा के वरिष्ठ अध्यापक व संगीतकार संतराम चौधरी, बुद्ध विद्यापीठ के प्रोफेसर जनार्दन शुक्ला और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चंद्र प्रकाश लाल श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भावभीनी वंदना की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पवन जायसवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष धीरज गुप्ता, संरक्षक शंभू गुप्ता, ओमप्रकाश आचार्य, राम शंकर आचार्य, वरिष्ठ पत्रकार मनोज भगवान, अरुण त्रिपाठी और महामंत्री गोविंद ओझा सहित अनेक पदाधिकारियों ने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा कि गुरु हमारे देश की नींव हैं और प्राचीन काल से ही गुरु-शिष्य परंपरा भारत की आत्मा रही है। महामंत्री गोविंद नाथ ओझा ने प्रसिद्ध कबीर दोहे गुरु गोविंद दोऊ खड़े. के माध्यम से गुरु की श्रेष्ठता पर प्रकाश डाला, जबकि कोषाध्यक्ष राम शरण ने गुरु और माता-पिता को जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार मनोज भगवान ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता हमें जन्म देते हैं, लेकिन गुरु ही हमें सत्य और मोक्ष का मार्ग दिखाते हैं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, सिद्धार्थ गौतम, राजकुमार जायसवाल, आशीष सिंह, धीरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष राम शरण, मंत्री मालती, अर्जुन पासवान, संदीप श्रीवास्तव, नितेश पांडे, रितेश मिश्रा, गुंजन शर्मा और प्रांत उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026












