सिद्धार्थनगर: करीमपुर में सांपों का घर बना रिहाइशी मकान; नागिन के अंडों से निकले दर्जनों सपोले, 31 सांप रेस्क्यू, गांव में दहशत का माहौल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर क्षेत्र अंतर्गत करीमपुर महापाली चौराहे से एक बेहद हैरान और खौफजदा कर देने वाली खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर क्षेत्र अंतर्गत करीमपुर महापाली चौराहे से एक बेहद हैरान और खौफजदा कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक रिहाइशी मकान से लगातार दर्जनों सांपों के निकलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घर में सांपों की अचानक बाढ़ आने से जहाँ परिवार दहशत में है, वहीं ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं और अंधविश्वास फैलने लगा है।

हालांकि, मामले की तहकीकात और वन विभाग की जांच के बाद सच्चाई सामने आई कि घर के भीतर नागिन ने चार दर्जन से अधिक अंडे दे दिए थे, जिनसे निकले बच्चे अब घर में खुलेआम रेंग रहे हैं।

अजय गुप्ता के घर मंगलवार रात से शुरू हुआ सांपों का निकलना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीमपुर महापाली चौराहा स्थित अजय गुप्ता के मकान में मंगलवार रात से अचानक सांप के बच्चे दिखाई देने लगे। बुधवार सुबह तक जब एक के बाद एक कई सांप निकलते रहे, तो खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।

मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तरह-तरह की अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलने पर पहुंचे स्नेक कैचर ने घर के कोने-कोने में तलाशी अभियान शुरू किया। बुधवार शाम तक 31 जहरीले सांपों के सपोलों को पकड़ा जा चुका है।

सांपों के लगातार निकलने की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्नेक कैचर को पूरे दिन घर में ही बैठा कर रखा गया है, ताकि जैसे ही कोई सांप बाहर आए, उसे तुरंत सुरक्षित पकड़ा जा सके।

3 महीने से डेरा जमाए थी नागिन, 50 तक अंडे देती है मादा सांप

 

नागिन पिछले तीन महीनों से भी अधिक समय से मकान के भीतर अपना ठिकाना बनाए हुए थी। अनुकूल वातावरण मिलने के कारण अंडों से बच्चे सुरक्षित बाहर आए और बड़े होकर रेंगने लगे।

वन विभाग की टीम पकड़े गए सभी 31 सांपों को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्रवाई कर रही है, जबकि घर में बचे अन्य सांपों और नागिन की तलाश जारी है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.