जौनपुर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खेत की जुताई को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे और फावड़े चले, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बताते चले की मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी भोला शंकर पटेल और रामधनी पटेल के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। दोपहर करीब पौने तीन बजे भोला शंकर खेत में पानी भरने के बाद जुताई कराने पहुँचे, जिसका रामधनी ने विरोध किया। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हिंसक झड़प शुरू हो गई।
हादसे में एक पक्ष के भोला शंकर, भरत लाल व राजब्रिज और दूसरे पक्ष के रामधनी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी को सीएचसी मड़ियाहूं पहुँचाया, जहाँ चिकित्सक डॉ. एम.एस. यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













