बुलंदशहर: सिकंदराबाद रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, ट्रक चालक की मौके पर मौत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदराबाद रोड पर तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदराबाद रोड पर तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलावठी से सिकंदराबाद की ओर जा रहे एक ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस और एंबुलेंस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया और मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बताते चले की हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। सिकंदराबाद थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.