महराजगंज: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, SIM Box के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार; पुलिस टीम को 25 हज़ार का इनाम

महराजगंज

महराजगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ‘सिम बॉक्स’ (SIM Box) तकनीक के जरिए संचालित हो रहे एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में बिहार निवासी एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिम कार्ड और फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड एवं हॉटस्पॉट नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मो. नवीश (28 वर्ष, पुत्र मो. शाविर), निवासी ग्राम इस्लामपुर, थाना जयनगर, जनपद मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह फर्जी दस्तावेजों पर अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड एक्टिवेट कराकर सिम बॉक्स चलाता था।

इस तकनीक से इंटरनेट (VoIP) के जरिए आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल्स को लोकल भारतीय मोबाइल नंबरों में तब्दील कर दिया जाता था, जिससे कॉल करने वाले की वास्तविक लोकेशन और पहचान छिप जाती थी। इसका इस्तेमाल साइबर ठगी, फर्जी बैंक कॉल, ओटीपी फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन वित्तीय अपराधों के लिए किया जा रहा था।

भारी मात्रा में उपकरण और 151 सक्रिय सिम बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से आधुनिक साइबर अपराध उपकरण बरामद किए हैं।

32 स्लॉट का SIM Box उपकरण,151 सक्रिय सिम कार्ड,02 फर्जी पहचान पत्र,02 कीपैड मोबाइल फोन,01 वाई-फाई राउटर, 03 LAN केबल एवं 02 पावर एडॉप्टर,01 काला बैग

इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस, एसओजी, स्वाट और साइबर टीम की उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने टीम को प्रोत्साहन हेतु ₹25,000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस व साइबर टीम रशीद खान (प्रभारी निरीक्षक, साइबर थाना, महराजगंज),योगेश कुमार सिंह (प्रभारी एसओजी, महराजगंज),आशीष कुमार सिंह (प्रभारी स्वाट टीम, महराजगंज),अमित सिंह (उप-निरीक्षक / साइबर कमांडो, गोरखपुर जोन),अमित यादव एवं अभिलाष यादव (उप-निरीक्षक, साइबर क्राइम थाना),एसओजी, स्वाट, सर्विलांस सेल एवं साइबर थाना के हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल टीम।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.