सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को लोटन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को लोटन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में थाना लोटन की हरिवंशपुर चौकी पुलिस और एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 540 के आसपास गहन गश्त की।
वाहनों की चेकिंग और स्थानीय लोगों से संवाद
संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान सीमावर्ती रास्तों से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की रोक-टोक कर गहन चेकिंग की गई। इसके साथ ही पुलिस व सुरक्षा बलों ने स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े फीडबैक लिए और उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने की कवायद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी, घुसपैठ और अन्य असामाजिक व अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए इस तरह की संयुक्त गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सीमावर्ती इलाकों में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।
मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड के साथ लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास pic.twitter.com/dWpE1vBBPC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













