बागपत: बड़ौत के पूर्व चेयरमैन पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

बागपत

बागपत जनपद नगर पालिका परिषद बड़ौत के पूर्व चेयरमैन अमित राणा उर्फ दुष्यंत राणा के खिलाफ एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) बागपत को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान-माल का खतरा जताया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद नगर पालिका परिषद बड़ौत के पूर्व चेयरमैन अमित राणा उर्फ दुष्यंत राणा के खिलाफ एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) बागपत को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान-माल का खतरा जताया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निजी संपत्ति विवाद को लेकर आरोपी लगातार उसका पीछा करवा रहा है और हाल ही में उसका अपहरण कर जान से मारने का प्रयास भी किया गया।

शिकायतकर्ता गोपाल शर्मा द्वारा एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनकी निजी संपत्ति को लेकर पूर्व चेयरमैन अमित राणा उर्फ दुष्यंत राणा से पुराना विवाद चल रहा है, जिसकी जानकारी पूर्व में भी पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है। गोपाल शर्मा का आरोप है कि पिछले कई दिनों से एक काले रंग की मारुति कार (संख्या: UP-17 AC-6188) और कुछ अन्य संदिग्ध वाहन लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए पीछा कर रहे हैं।

पिस्टल सटाकर दी जान से मारने की धमकी

प्रार्थना पत्र में घटना का विवरण देते हुए पीड़ित ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को जब वह सराय रोड स्थित 12 हजारी पीर के पास से गुजर रहा था, तब उक्त संदिग्ध वाहन ने उसका पीछा किया। आरोप है कि इसी दौरान अमित राणा अपने दो सरकारी गनरों और एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और पीड़ित की कार रुकवा ली। गनरों ने उसे जबरन कार से नीचे उतारकर पूर्व चेयरमैन के सामने खड़ा कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि अमित राणा ने उस पर राजीव तोमर से समझौता करने का दबाव बनाया। समझौते से इनकार करने पर आरोपी ने उसका कॉलर पकड़ लिया और पिस्टल पेट पर सटाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास भी किया गया।

शोर मचाने पर छूटा पीड़ित, कोर्ट में लंबित है मामला

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने हिम्मत दिखाकर शोर मचाया तो आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ जमा होती देख वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपनी कार से सुरक्षित निकलने में सफल रहा। पीड़ित ने बताया कि उसने सिविल जज (सीनियर डिवीजन), बागपत की अदालत में एक सिविल वाद (मुकदमा) दायर कर रखा है, इसी कानूनी कार्रवाई की रंजिश में आरोपी उस पर लगातार समझौते का दबाव बना रहा है।

निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग

पीड़ित गोपाल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नामजद आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी व अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.