बुलंदशहर: 7 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक भी बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकन्द्राबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकन्द्राबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संतपुरा गंगनहर पुल के पास चेकिंग के दौरान दो शातिर तस्करों को 7 किलोग्राम अवैध गांजा और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मदपुर कलां निवासी साहिल उर्फ साकिब और आसिफ के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी आसिफ का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर वर्ष 2023 में हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.