महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड की ग्राम पंचायत गोपाला में सड़क पर बह रहे नालियों के गंदे पानी से आजिज आ चुके ग्रामीणों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड की ग्राम पंचायत गोपाला में सड़क पर बह रहे नालियों के गंदे पानी से आजिज आ चुके ग्रामीणों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर एकत्रित होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जलभराव के कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। गत वर्ष 10 जनवरी को इसी पानी के बीच से गुजरते समय बाइक की टक्कर से सीताराम उर्फ मोछू साहनी की मौत हो गई थी। तब प्रशासन ने स्थायी नाला निर्माण का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था, लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
प्रदर्शन में शामिल आकाश, दुर्गावती, चांदमती, आरती और मैना देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













