महराजगंज में सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम; महिला कल्याण विभाग ने दी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के शासन के निर्देशानुसार ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन’ योजना के तहत निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत घोड़हवाँ स्थित विष्णु मंदिर परिसर में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शासन के निर्देशानुसार ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन’ योजना के तहत निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत घोड़हवाँ स्थित विष्णु मंदिर परिसर में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पम्पलेट व पोस्टर वितरित कर ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामूहिक विवाह योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीता ने ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सही खानपान और धूप से बचाव को लेकर जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान वालंटियर मोनू गुप्ता ने आपातकालीन स्थिति में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों—1090, 1098, 1930, 1076, 181, 102, 108 और 112 के सही उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर दिलीप, रामप्रीत, नुरुल हसन, अली राजा, शकीना, जमीरुनिशा, पूनम देवी, शकुंतला व लक्ष्मीना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.