जौनपुर
जौनपुर जनपद के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब हाईटेक तकनीक से शिकंजा कसा जा रहा है। शहर के 27 प्रमुख चौराहों पर निगरानी के लिए 94 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब हाईटेक तकनीक से शिकंजा कसा जा रहा है। शहर के 27 प्रमुख चौराहों पर निगरानी के लिए 94 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें यातायात पुलिस के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। हालांकि, इनमें से 15 कैमरे वर्तमान में खराब बताए जा रहे हैं।


15 मार्च 2024 से सक्रिय इन अत्याधुनिक कैमरों की मदद से अब तक लगभग 60 हजार वाहनों का ई-चालान काटा जा चुका है। शहर के पांच प्रमुख चौराहों—पॉलीटेक्निक, सिपाह, वाजिदपुर तिराहा और पचहटिया तिराहा—पर 5-5 हाईटेक कैमरे कार्यरत हैं। ये कैमरे बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट और बेतरतीब पार्किंग करने वाले वाहनों का ऑटोमैटिक चालान जारी करते हैं। फिलहाल इनसे रोजाना 100 से 110 चालान हो रहे हैं।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज पांडे ने बताया कि इन कैमरों से नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी बड़ी मदद मिल रही है। किसी भी आपराधिक घटना के बाद संदिग्ध वाहनों के नंबर प्लेट से पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूकता अभियानों के बावजूद नियम तोड़ने वालों पर अब डिजिटल निगरानी से सख्त कार्रवाई जारी है।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल pic.twitter.com/NwWpvKMZme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













