जौनपुर
जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के एतमादपुर गांव में ससुराल आए एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के एतमादपुर गांव में ससुराल आए एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रितेश नामक युवक एतमादपुर निवासी अपने ससुर राजेश पासवान के घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि घरेलू बात को लेकर उसकी परिजनों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद आवेश में आकर युवक ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होने लगा।
परिजनों ने तत्काल उसे जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने त्वरित इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की स्थिति में अब काफी सुधार है और वह खतरे से बाहर है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं, वहीं परिजन इसे पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला बता रहे हैं।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल pic.twitter.com/NwWpvKMZme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













