महराजगंज
महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम सभा बागापार टोला विशुनपुरवा से प्राचीन शिव मंदिर कटहरा को जोड़ने वाली जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम सभा बागापार टोला विशुनपुरवा से प्राचीन शिव मंदिर कटहरा को जोड़ने वाली जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। आगामी सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि यह महत्वपूर्ण मार्ग लंबे समय से बदहाल है। विशुनपुरवा गांव के पास जलभराव और सड़क के गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सावन में प्रत्येक सोमवार को कटहरा शिव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं, जिससे जर्जर रास्ते पर हादसों की आशंका बढ़ गई है।
रवींद्र जैन ने डीएम से सड़क की तत्काल मरम्मत, गड्ढामुक्ति और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सावन से पूर्व मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बलिया में दर्दनाक हादसा: धान की रोपाई कर रहे पिता-पुत्र पर गिरा 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार, दोनों की मौत; दारोगा भर्ती में चयनित हुआ था बेटा
एक्सईएन को खींचकर मौके पर ले गईं बीजेपी विधायक केतकी सिंह, लगाई कड़ी फटकार; कहा— ‘नालायक हो तुम लोग, दो इस्तीफा’ pic.twitter.com/JczmkPkjGP— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026












