बागपत
बागपत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री स्वराज पाल दुहूण को शिक्षक एमएलसी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री स्वराज पाल दुहूण को शिक्षक एमएलसी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। बृहस्पतिवार को प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बड़ौत आगमन पर आवास विकास कॉलोनी में शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और शिक्षक एकता के नारे लगाए।
वर्ष 2026 में प्रदेश में 6 शिक्षक एमएलसी सीटों पर चुनाव होना है। संघ की ओर से मेरठ परिक्षेत्र से स्वराज पाल दुहूण और वाराणसी खंड से पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह मैदान में होंगे। बागपत इकाई ने दूसरी बार जिले को यह सम्मान मिलने पर मेरठ व सहारनपुर मंडल 9 जनपदों के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर स्वराज पाल दुहूण ने कहा कि वे पुरानी पेंशन योजना का शेष 50% भाग स्वीकृत कराने, वित्तविहीन विद्यालयों को वेतन वितरण अधिनियम व शिक्षा सेवा आयोग के अंतर्गत लाने तथा अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को पूरा कराने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह, हरेंद्र नाथ सहाय, सुभाष दुहूण सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बलिया में दर्दनाक हादसा: धान की रोपाई कर रहे पिता-पुत्र पर गिरा 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार, दोनों की मौत; दारोगा भर्ती में चयनित हुआ था बेटा
एक्सईएन को खींचकर मौके पर ले गईं बीजेपी विधायक केतकी सिंह, लगाई कड़ी फटकार; कहा— ‘नालायक हो तुम लोग, दो इस्तीफा’ pic.twitter.com/JczmkPkjGP— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













