जौनपुर
जौनपुर जनपद में फसलों की सुरक्षा के नाम पर खेतों में लगाई जा रही अवैध झटका मशीनों और करंट वाले तारों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कड़ा रुख अपनाया है।

जौनपुर जनपद में फसलों की सुरक्षा के नाम पर खेतों में लगाई जा रही अवैध झटका मशीनों और करंट वाले तारों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने सभी किसानों से अपने खेतों से झटका मशीनें तत्काल हटाने की अपील की है और चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के अनुसार, इन खतरनाक और अवैध मशीनों के कारण आए दिन छुट्टा पशु, पक्षी और राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या से निपटने और हादसों को रोकने के लिए राजस्व, बिजली, कृषि तथा पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम गठित की गई है।
यह संयुक्त टीम गांव-गांव जाकर खेतों का गहन निरीक्षण करेगी। जहां भी अवैध झटका मशीन लगी पाई जाएगी, उसे तुरंत हटवाया जाएगा और जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे जान-माल के खतरे को देखते हुए फसल सुरक्षा के लिए केवल सुरक्षित और वैधानिक उपाय ही अपनाएं।
बलिया में दर्दनाक हादसा: धान की रोपाई कर रहे पिता-पुत्र पर गिरा 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार, दोनों की मौत; दारोगा भर्ती में चयनित हुआ था बेटा
एक्सईएन को खींचकर मौके पर ले गईं बीजेपी विधायक केतकी सिंह, लगाई कड़ी फटकार; कहा— ‘नालायक हो तुम लोग, दो इस्तीफा’ pic.twitter.com/JczmkPkjGP— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













