निचलौल में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपति को रौंदा, महिला गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक चालक के कहर से साइकिल सवार दंपति दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक चालक के कहर से साइकिल सवार दंपति दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के जमुई कला गांव निवासी गिरजेश कनौजिया अपनी 35 वर्षीय पत्नी मैनावती के साथ साइकिल से निचलौल बाजार आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार बृजेश 25 वर्ष, निवासी बोदना ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति सड़क पर गिर पड़े, जिससे मैनावती को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.