सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस और स्थानीय थानों की सीसी (क्रैश काउंट) टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया।

यातायात प्रभारी अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में ‘ZFD’ जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) पर कुल 08 चेतावनी साइन बोर्ड स्थापित किए गए।
प्रमुख थानों के क्षेत्रों में लगे साइन बोर्ड
अभियान के दौरान वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए गए:
थाना बांसी क्षेत्र: 03 साइन बोर्ड
थाना शिवनगर डिड़ई क्षेत्र: 03 साइन बोर्ड
थाना खेसरहा क्षेत्र: 02 साइन बोर्ड
मुख्य मार्गों पर “दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, कृपया सुरक्षित चलें” जैसे जागरूकता स्लोगन प्रदर्शित किए गए, ताकि चालक गति पर नियंत्रण रखें और सतर्कता से वाहन चलाएं।
‘गुड सेमेरिटन’ योजना का प्रचार और चालानी कार्रवाई
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने आम जनता और चालकों को गुड सेमेरिटन नेक आदमी योजना के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मदद करने वाले नागरिक को भारत सरकार द्वारा ₹25,000 तक का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है।
इसके साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई:
नियम उल्लंघन पर कार्रवाई: तेज गति, अवयस्कों द्वारा वाहन चलाना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाजी, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया।
चालान: कुल 51 वाहनों का ₹89,000 का ई-चालान किया गया।
अभियान के अंत में पंपलेट बांटकर लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













