बुलंदशहर
जेपी विश्वविद्यालय, अनूपशहर में आयोजित ‘दीक्षारंभ-2026’ के तीसरे दिन विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी और डिजिटल कौशलों से रूबरू कराया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जेपी विश्वविद्यालय, अनूपशहर में आयोजित ‘दीक्षारंभ-2026’ के तीसरे दिन विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी और डिजिटल कौशलों से रूबरू कराया गया। दिनभर चले विभिन्न सत्रों में नवाचार, एआई, डिजिटल मार्केटिंग और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मानवीय मूल्यों और डिजिटल मार्केटिंग पर चर्चा
कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू
सत्र से हुई, जिसका समन्वय डॉ. प्रियंका झा ने किया। इस सत्र में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को जीवन में नैतिकता, उत्तरदायित्व और संतुलित जीवन शैली के महत्व को समझाया गया।
तत्पश्चात, डिजिटल मार्केटिंग ऑफिसर ज्योति गौतम ने डिजिटल माध्यमों, सोशल मीडिया की भूमिका और पर्सनल ब्रांडिंग पर एक संवादात्मक सत्र लिया। डॉ. प्रियंका झा के समन्वय में आयोजित इस सत्र में वर्तमान दौर में डिजिटल स्किल की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला गया।
मैन्युफैक्चरिंग में AI और कोडिंग वर्कशॉप
तीसरे सत्र में अमरपाली विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के डीन ] प्रो. रवि शंकर प्रसाद ने “एआई इन मैन्युफैक्चरिंग” विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया। डॉ. दीपिका मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस सत्र में उन्होंने स्मार्ट विनिर्माण, स्वचालन और भविष्य की तकनीकी संभावनाओं की जानकारी दी।
दोपहर के सत्र में विद्यार्थियों के लिए स्किल-बेस्ड एक्टिविटीज़ का आयोजन हुआ, जिसके बाद डॉ. राहुल कुमार गुप्ता और डॉ. कपिल शर्मा ने “कोडिंग एवं प्रोजेक्ट्स का परिचय” विषय पर कार्यशाला आयोजित कर छात्रों को प्रोग्रामिंग और नवाचार से जोड़ा।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह
दिन के अंतिम चरण में डॉ. जतिन कुमार और डॉ. अमित कुमार वर्मा के निर्देशन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कैरम, शतरंज और फुटबॉल में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे परिसर में टीम भावना और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













