बुलंदशहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 136 जोड़ों का विवाह संपन्न; विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दिया आशीर्वाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 136 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 111 हिंदू और 25 मुस्लिम जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह का वक्तव्य

“पति-पत्नी को एक-दूसरे को समझते हुए आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग के साथ जीवन व्यतीत करना चाहिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह के खर्च से बड़ी राहत मिल रही है, जिससे सामाजिक समरसता और समानता की भावना मजबूत हो रही है।”

योजना के तहत मिलती है सीधी आर्थिक सहायता

विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। योजना के अंतर्गत नवविवाहित कन्या के खाते में ₹64,000 की धनराशि सीधे हस्तांतरित की जाती है, जबकि शेष राशि उपहार सामग्री और आयोजन व्यवस्था पर व्यय की जाती है।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस भव्य आयोजन में डीसी एनआरएलएम, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी (डीडीओ), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.