दानपुर: जलभराव और घनी घास के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम, सांप दिखने से बना भय का माहौल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मपुर के गांव धीमहि में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से स्कूली बच्चों का भविष्य और सुरक्षा दांव पर लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मपुर के गांव धीमहि में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से स्कूली बच्चों का भविष्य और सुरक्षा दांव पर लगी है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को जलभराव और ऊंची घास से घिरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। रास्ते की खस्ताहाल स्थिति और कीड़े-मकोड़ों के खौफ से बच्चों में नाराजगी व डर का माहौल है।

रास्ते में दिखे सांप, पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे बच्चे

स्थानीय बच्चों का कहना है कि रास्ते में पानी भरा रहने और घनी घास के कारण स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। छात्रा कोमल, छात्र पप्पू, हर्षवंश और पूजा ने बताया कि इस रास्ते पर कई बार जहरीले सांप और अन्य खतरनाक जीव-जंतु देखे गए हैं। सांपों के डर से अब बच्चे स्कूल जाने से भी कतराने लगे हैं। बच्चों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि रास्ते की तत्काल सफाई कराई जाए ताकि वे सुरक्षित स्कूल पहुंच सकें।

ग्राम प्रधान का आश्वासन
समस्या को लेकर जब ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने जल्द समाधान का दावा किया।

ग्राम प्रधान विनोद कुमार का कहना है

“रास्ते पर जलभराव और घास की समस्या संज्ञान में है। जल्द ही रास्ते की पूरी तरह सफाई करवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा, ताकि बच्चों को आवागमन में कोई खतरा न हो।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.