लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उग्र प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उग्र प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं उपस्थित होकर ज्ञापन स्वीकार न किए जाने से नाराज किसान मुख्य द्वार पर दरी बिछाकर देर रात तक डटे रहे और 72 घंटे तक लगातार आंदोलन चलाने की चेतावनी दी।
किसान नेताओं का आरोप है कि वे क्षेत्र की समस्याओं से सीधे जिलाधिकारी को अवगत कराना चाहते थे, लेकिन वे बिना ज्ञापन लिए ही सामने से निकल गए। हालांकि, प्रशासन की ओर से दो बार सदर एसडीएम को ज्ञापन लेने भेजा गया, परंतु किसानों ने केवल जिलाधिकारी को ही ज्ञापन देने की जिद पर अड़ते हुए इनकार कर दिया। किसानों ने प्रशासन पर लंगर का खाना अंदर न आने देने का भी गंभीर आरोप लगाया।
धरने के दौरान भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह संधू ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की तथा छात्रों पर बल प्रयोग को लोकतंत्र के खिलाफ बताया।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













