लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में किसानों को खाद आपूर्ति, स्मार्ट मीटर की शिकायतों, पेपर लीक मामलों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की प्रमुख मांगें उठाई गईं।

कांग्रेस नेताओं ने खरीफ सीजन में किसानों को हो रही यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसान लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं, फिर भी उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही, प्रदेश भर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों में तेजी से बिल बढ़ने की शिकायतों की जांच कराने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई।
ज्ञापन में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। पार्टी ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ रोकने के लिए कठोर कार्रवाई और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस बल प्रयोग की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल सहित दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













