बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दिल्ली में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान समेत दर्जन भर वरिष्ठ नेताओं को बुलंदशहर लौटते ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दिल्ली में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान समेत दर्जन भर वरिष्ठ नेताओं को बुलंदशहर लौटते ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। मंगलवार देर रात करीब 3 बजे जैसे ही जिलाध्यक्ष और उनके साथी शहर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर हाउस अरेस्ट कर लिया।
जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, सुरेंद्र उपाध्याय, राकेश भाटी, आशू कुरैशी, और जिले की विभिन्न विधानसभाओं स्याना, शिकारपुर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर व डिबाई के प्रमुख पदाधिकारियों को भी पुलिस ने उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया है।
कार्रवाई पर तीखा आक्रोश जताते हुए जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई तानाशाहीपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बचाने और युवाओं की आवाज दबाने के लिए दमनकारी हथकंडे अपना रही है। उन्होंने साफ किया कि लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों के बावजूद छात्रों और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













