सिकंदराबाद में सपा-कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट: प्रदर्शन रोकने को लेकर पुलिस पर भड़के विपक्षी नेता, लगाया लोकतंत्र दबाने का आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोकने के लिए अवैध हिरासत और हाउस अरेस्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोकने के लिए अवैध हिरासत और हाउस अरेस्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है। सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष परविन्दर यादव और कांग्रेस नेता शकील अहमद ने इस पुलिसिया कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन करार दिया है।

नेताओं का दावा है कि 21 जुलाई की आधी रात लगभग 12 बजे पुलिस उन्हें उनके घरों से उठाकर पहले सिकंदराबाद कोतवाली और फिर बिलसुरी चौकी ले गई। कई घंटों तक बैठाए रखने के बाद देर रात वापस लाकर उनके ही घरों में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया, ताकि वे प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

सपा नेता परविन्दर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आवाज उठाने पर सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता शकील अहमद ने राहुल गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध जताते हुए कहा कि देशभर में कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा है। दोनों नेताओं ने साफ किया कि संवैधानिक अधिकारों का दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संघर्ष जारी रहेगा। फिलहाल इस मामले पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग