निचलौल: धमऊर गांव में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम धमऊर से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 20 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम धमऊर से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 20 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्राम धमऊर निवासी सुन्नर की 20 वर्षीया पुत्री अंकु साहनी ने घर के भीतर अपनी ओढ़नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक, मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी और काफी समय से उसका इलाज जारी था।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही निचलौल थाना पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग