निघासन (लखीमपुर खीरी)
लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील अंतर्गत रमियाबेहड़ ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों के संचालन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील अंतर्गत रमियाबेहड़ ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों के संचालन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने समूहों के संचालन, चुनाव प्रक्रिया और वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए तहसील व ब्लॉक प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगी।
समय पर नहीं हो रहे चुनाव, पात्रता के नियमों की अनदेखी
शिकायतकर्ता महिलाओं का आरोप है कि स्वयं सहायता समूहों के चुनाव लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिससे समूहों की पूरी कार्यप्रणाली बुरी तरह प्रभावित हो रही है। नियमानुसार समय-समय पर पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जाने चाहिए, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
महिलाओं का यह भी कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पात्रता एवं योग्यता के निर्धारित मानकों को दरकिनार किया जा रहा है। यदि पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जाएं, तो योग्य और सक्रिय सदस्य ही समूहों की कमान संभाल सकेंगे।
वित्तीय लेन-देन में भारी गड़बड़ी का आरोप
महिलाओं ने समूहों के बजट और वित्तीय लेन-देन पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि समूह के पैसों के उपयोग और आधिकारिक रिकॉर्ड के रख-रखाव में भारी अनियमतता और अपारदर्शिता बरती जा रही है, जिससे आम सदस्यों के बीच असंतोष गहराता जा रहा है। महिलाओं का दावा है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हो सकते हैं।
महिलाओं की प्रमुख मांगें
पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए।
जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
लंबित पड़े स्वयं सहायता समूहों के चुनाव पारदर्शी तरीके से जल्द से जल्द कराए जाएं, ताकि सभी सदस्यों को बराबरी का अधिकार मिल सके।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













