बुलंदशहर: पुलिस अभिरक्षा में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, 50-60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)

बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस अभिरक्षा के दौरान एक युवक से सरेराह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

घटना की शुरुआत सोमवार देर शाम हुई। पहासू कस्बे के लोधी नगर निवासी नितिन (पुत्र राजेश कुमार) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) स्टेटस पर एक वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि इस वीडियो में जाटव समाज और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने पहासू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की बाइक से खींचकर भीड़ ने की मारपीट

मंगलवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने युवक नितिन से सार्वजनिक रूप से समाज के सामने माफी मंगवाई। इसके बाद जब पहासू थाना पुलिस नितिन को बाइक पर बैठाकर थाने ले जा रही थी, तभी रास्ते में मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया।

उग्र भीड़ ने पुलिस की चलती बाइक से युवक को नीचे खींच लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

मौके पर पहुंचे एसपी देहात, चार थानों की पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

पुलिस कस्टडी में मारपीट की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ पहासू कस्बे में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

विवादित और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी नितिन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही, पुलिस अभिरक्षा के दौरान कानून हाथ में लेकर युवक के साथ मारपीट करने वाले 50 से 60 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.