लखीमपुर खीरी: फरधान पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 चोरी की वारदातों का खुलासा; 4 शातिर चोर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत फरधान थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत फरधान थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्र की 5 अलग-अलग चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लाखों के जेवरात, असलहा और दो बाइक बरामद
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस सफल अभियान के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लाखों रुपये के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, ₹3,100 की नगदी, 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली 2 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पूछताछ में कबूलीं 5 चोरियों की वारदातें
कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थे। उन्होंने लखनापुर, कोटखेरवा, मुंडा बुजुर्ग, कालाडूंड़ और रसूलपुर में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.