सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बूढ़ी राप्ती नदी पर स्थित ककरही-गोनहा तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
तटबंधों पर सतत निगरानी रखने के सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदियों के बढ़ते जलस्तर और तटबंध की संवेदनशीलता को देखते हुए सिंचाई निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान समय में भारी बरसात हो रही है, इसलिए तटबंधों की 24 घंटे सतत निगरानी की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जितने भी संवेदनशील और अति-संवेदनशील स्थल हैं, उनका लगातार निरीक्षण किया जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
स्टोर रूम का भी लिया जायजा, बाढ़ सामग्री पर्याप्त रखने की हिदायत
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण से जुड़े स्टोर रूम का भी गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सामग्री (जैसे बोरी, बालू, बांस-बल्ली आदि) पर्याप्त मात्रा में स्टोर में उपलब्ध रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन का निर्देश
नदियों का जलस्तर बढ़ने पर संभावित बाढ़ को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













