छपरौली
बागपत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत छपरौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत छपरौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रठौड़ा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे/चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
रठौड़ा पुलिया के पास चेकिंग में हत्थे चढ़ा आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई को पुलिस टीम रठौड़ा पुलिया के पास हेवा-तिलवाड़ा तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को आते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
कड़ाई से पूछताछ और वाहनों के कागजात मांगने पर पता चला कि वह बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी की है।
आरोपी की पहचान और बरामदगी विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त: आकाश पुत्र रमेश (निवासी ग्राम कासिमपुर खेड़ी, थाना रमाला, जनपद बागपत) बरामद बाइक का विवरण: हीरो स्प्लेंडर प्लस (बिना नंबर प्लेट),चेसिस नंबर: MBLHAW123L4H16037,इंजन नंबर: HA11EYL4H15335,अवैध असलहा: 1 अदद अवैध चाकू।
मुकदमा दर्ज कर भेजा गया न्यायालय
मामले में थाना छपरौली पर मु.अ.सं. 166/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2)/317(5) एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, सुनील कुमार ,हेड कांस्टेबल: राशिद, मोहित कुमार
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













