बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत भमरौआ गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत भमरौआ गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रही कच्ची सड़क का पक्कीकरण कार्य विधायक निधि से शुरू करा दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ होते ही पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कीचड़ और जलभराव से मिलेगी राहत
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव की यह मुख्य सड़क पिछले कई सालों से कच्ची पड़ी हुई थी। इसके कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ जमा होने से स्थिति बदतर हो जाती थी।
गांव के विकास में मील का पत्थर
सड़क का पक्कीकरण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब उन्हें आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने विधायक निधि से स्वीकृत इस कार्य को गांव के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा व सराहनीय कदम बताया है।
ग्रामीणों ने जताया आभार
भमरौआ गांव के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्की सड़क बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि गांव के विकास को भी नई गति मिलेगी।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













