सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के राधे कृष्णा मैरिज हॉल में ‘भीम आर्मी भारत एकता मिशन’ का 11वां स्थापना दिवस गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के राधे कृष्णा मैरिज हॉल में ‘भीम आर्मी भारत एकता मिशन’ का 11वां स्थापना दिवस गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू प्रधान के नेतृत्व में हुआ।
बाबा साहेब व मान्यवर कांशीराम को दी श्रद्धांजलि, मंचासीन अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मंच का कुशल संचालन मंगेश यादव ने किया।
समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष जीतू प्रधान ने प्रदेश सचिव ऋषिकेश, नौशाद आलम, शोहरतगढ़ प्रभारी शिवचंद, कपिलवस्तु प्रभारी शिवकुमार आजाद, डुमरियागंज प्रभारी राजेंद्र भारती, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष केशव यादव और जिला प्रभारियों सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
शोषित-वंचितों की आवाज बनकर आगे बढ़ेगा संगठन
स्थापना दिवस पर बोलते हुए सभी वक्ताओं ने तथागत गौतम बुद्ध और मान्यवर कांशीराम के विचारों तथा बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भीम आर्मी सदैव शोषितों, पीड़ितों, वंचितों और गरीबों की बुलंद आवाज बनी रहेगी। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के पदचिह्नों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर शिवचंद्र भारती, नौशाद आलम, कालीचरण यादव, शिवकुमार आजाद, ऋषिकेश, रमेश धुरिया, मंगेश यादव, केशव यादव, सिकंदर कुमार (जिला महासचिव भीम आर्मी) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













