गाजियाबाद
‘रक्त मित्र परिवार ट्रस्ट’ ने एक बार फिर समाजसेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

रक्त मित्र परिवार ट्रस्ट ने एक बार फिर समाजसेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। ट्रस्ट ने गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी दिवंगत समाजसेवी निर्भय के पीड़ित परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए कुल ₹15,151 की आर्थिक सहायता और राशन सामग्री प्रदान की। इसके साथ ही संस्था ने परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार का सहारा भी दिया है।
कैंसर से हुआ था समाजसेवी का निधन, गहराया आर्थिक संकट
जानकारी के अनुसार, मोदीनगर निवासी निर्भय लंबे समय से रक्त मित्र परिवार ट्रस्ट’ से जुड़कर रक्तदान और जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते थे। हाल ही में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उनका असमय निधन हो गया, जिससे उनका परिवार गहरे आर्थिक संकट में घिर गया।
पति के निधन के बाद उनकी पत्नी अंशु ने संस्था से मदद की गुहार लगाई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ट्रस्ट ने तुरंत संज्ञान लिया और बच्चों की 6 महीने की स्कूल फीस तथा घरेलू जरूरतों के लिए ₹12,151 का चेक और ₹3,000 का राशन उपलब्ध कराया।
केवल सहायता ही नहीं, रोजगार देकर बनाया आत्मनिर्भर
ट्रस्ट के अध्यक्ष तरुण इंसा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट में फंसे सेवादारों और जरूरतमंदों के परिवारों के साथ खड़े रहना भी है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के प्रयासों से मृतक की पत्नी अंशु के लिए रोजगार की व्यवस्था कराई गई है, ताकि वे स्वाभिमान के साथ अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सकें।
दुख की घड़ी में साथ देना ही सच्ची मानव सेवा”: तरुण इंसा
संकट के समय किसी बेसहारा परिवार का हाथ थामना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। हमारी संस्था कैंसर, थैलेसीमिया और डायलिसिस के मरीजों सहित हर पीड़ित की मदद के लिए सदैव तत्पर है। समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी इस पुनीत अभियान से जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस सेवा कार्य के दौरान दिल्ली से आए ‘रक्त मित्र परिवार ट्रस्ट’ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, सदस्य अमित कुमार और मोहन इंसा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













